Weather Update: देश में मानसून रहेगा समान्य, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी

Daily Samvad
3 Min Read
Monsoon
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 01 Jul 2023

नई दिल्ली। Weather Update: पूरे देश में मानसून सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो पूरे देश में जुलाई में मानसून सामान्य रहने की संभावना है और पूरे महीने तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि जुलाई में पूरे देश में बारिश औसत ही रहेगी। वहीं जून में कम से कम 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कम बारिश हुई, बिहार और केरल में सामान्य से 69 प्रतिशत और 60 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के पहले महीने जून में सामान्य से कम बारिश हुई। महापात्र ने कहा कि हाल के अधिकांश अल नीनो वर्षों के दौरान, जून में बारिश सामान्य सीमा के भीतर रही है।

उन्होंने कहा कि 25 वर्षों में 16 बार जून में बारिश सामान्य से कम थी, जुलाई में बारिश सामान्य दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि जुलाई के दौरान, उत्तर पश्चिम और भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि उत्तर पश्चिम भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उन्होंने कहा कि देश भर के 377 मौसम केंद्रों ने जून में प्रति दिन 115.6 मिमी-204.5 मिमी भारी वर्षा की सूचना दी, जबकि 62 केंद्रों ने अत्यधिक भारी बारिश की सूचना दी, जो 204.5 मिमी से अधिक थी। महापात्र ने कहा कि मार्च से जून तक गर्मी के मौसम में हीटवेव की स्थिति देखी गई, जो पिछले 23 वर्षों में 2010 और 2022 के बाद तीसरी सबसे अधिक है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *