Transfers Posting News: जालंधर-लुधियाना-अमृतसर नगर निगम औऱ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों और कमर्चारियों का फिर तबादला, अब 58 का ट्रांसफर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 01 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Transfers Posting News: पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग में सुबह, शाम और दोपहर तीनों टाइम तबादले हो रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि सुबह हुए ट्रांसफर के बाद उन्हीं अफसरों को शाम को कहीं अन्य जगह पर तबादला हो जाता है। आज भी निकाय विभाग में तबादले किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: महिला को पीटने और कपड़े फाड़ने वाले प्रापर्टी डीलर को बचाने में जुटी पुलिस

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज फिर से तबादले कर दिया। इस लिस्ट में उन्हीं अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें दो दिन पहले स्थानांतरित किया गया था। कई ऐसे नाम भी हैं, जो जहां से स्थानांतरित होकर आया था, उसे वहीं, दोबारा तबादला कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पंजाब में लगातार तबादले हो रहे हैं, लेकिन दो दिन में तबादले रद्द कर फिर से अधिकारियों औऱ कर्मचारियों को उनके मनपसंद शहर भेजना, कुछ औऱ ही संकेत देता है। सूत्र बता रहे हैं कि नगर निगम और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के मुलाजिम इतने पावरफुल हैं, कि वे अपने मनमुताबिक शहर में ड्यूटी करते हैं।

पिछले दिनों करतारपुर से स्थानांतरित होकर बठिंडा भेजे गए संजीव कालिया को होशियारपुर तबादला किया गया है। इसी तरह जालंधर से सीनियर सहायक अजय मल्होत्रा को पिछले दिनों बटाला भेजा गया था, लेकिन मल्होत्रा ने नौकरी ही नहीं ज्वाइन किया, अब मल्होत्रा को अमृतसर ट्रांसफर किया गया है।

पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Transfers Posting News: जालंधर-लुधियाना-अमृतसर नगर निगम औऱ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों और कमर्चारियों का फिर तबादला, अब 58 का ट्रांसफर Transfers Posting News: जालंधर-लुधियाना-अमृतसर नगर निगम औऱ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों और कमर्चारियों का फिर तबादला, अब 58 का ट्रांसफर Transfers Posting News: जालंधर-लुधियाना-अमृतसर नगर निगम औऱ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों और कमर्चारियों का फिर तबादला, अब 58 का ट्रांसफर

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *