Punjab News: अनुराग वर्मा ने पंजाब के 42वें मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 470 शब्द|📅 01 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: 1993 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी अनुराग वर्मा ने शनिवार को राज्य के 42वें मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार संभाला। उन्होंने आज नया पद पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्य सचिव के तौर पर सेवा मुक्त हुए विजै कुमार जंजुआ और सीनियर सिविल अधिकारियों की उपस्थिति में संभाला।

पटियाला में अध्यापक परिवार में पैदा हुए वर्मा के पास मुख्य सचिव के मौजूदा पद के इलावा प्रमुख सचिव परसोनल और विजीलैंस का अतिरिक्त चार्ज भी रहेगा। आज उनके पद संभालने के अवसर पर उपस्थित सीनियर अधिकारियों में डी.के.तिवाड़ी, कुमार राहुल, मालविंदर सिंह जग्गी, विपुल उज्जवल, रामवीर, सोनाली गिरि, ईशा कालिया, गोरी पराशर जोशी, पुनीत गोयल, भुपिन्दर सिंह, नीरू कतियाल गुप्ता और सुखजीत पाल सिंह भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

नए मुख्य सचिव के तौर पर पद संभालने के बाद बात करते अनुराग वर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सेहत, शिक्षा और राज्य के सर्वपक्क्षीय विकास पर ध्यान केंद्रित करने के इलावा राज्य के लोगों को साफ़, प्रभावशाली, जवाबदेही और पारदर्शी प्रशासकीय सेवाएं मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि नई ज़िम्मेदारी को वह लगन, मेहनत, दृढ़ता के साथ निभाते हुए राज्य सरकार की तरफ से शुरू की लोक भलाई योजनाओं को निचले स्तर पर लागू करने पर ज़ोर देंगे।

वर्मा ने कहा कि पंजाब सरहदी राज्य होने के साथ-साथ देश का अन्न भंडार भरने वाला है जिसकी देश में अहम भूमिका है। वह सभी सिविल और पुलिस अधिकारियों के साथ समूह सरकारी कर्मचारियों को साथ ले कर पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कोशिश करेंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि वह ज़मीनी स्तर पर लोगों के सुझावों को साथ ले कर राज्य सरकार के लिए बढिया नागरिक सेवाएं लागू करने पर ध्यान देंगे, ताकि लोगों के कल्याण के लिए सरकार की तरफ से किए जा रहे कामों का जनता को पूरा लाभ मिल सके। इसी तरह लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावशाली ढंग के साथ तत्काल हल पर ज़ोर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

बता दे कि वर्मा का पैतृक गांव पटियाला जिले में चलैला है। थापर कालेज पटियाला से इलैक्ट्रानिकस और कम्युनिकेशन की इंजीनियरिंग की डिग्री के गोल्ड मैडलिस्ट वर्मा ने 1993 में यू.पी.एस.सी.सिविल सेवा परीक्षा में देश भर में से सातवां स्थान प्राप्त किया था।

वर्मा इस से पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, उद्योग और कामर्स, कानूनी और विधानक मामले, सूचना प्रौद्यौगिकी और निवेश प्रोत्साहन के तौर पर सेवाएं निभा रहे थे। उससे पहले उन्होंने ग्रामीण विकास और पंचायतों, आबकारी और कराधान और राजस्व विभाग में शानदार सेवाएं निभाई। विशेष सचिव राजस्व के तौर पर नई पहल करते राजस्व रिकार्ड के कम्प्यूटरीकरन और फ़र्द केन्द्रों की शुरुआत की।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *