Punjab News: सी.पी.यू.जे.के 24वें प्रांतीय सालाना समागम का किया उद्घाटन, सोवीनार भी किया रिलीज

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 508 शब्द|📅 01 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ बताते हुए स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने ऐसा माहौल प्रदान किया है, जहां पत्रकार खुलकर काम करते बिना किसी बाहरी दख़ल के अपनी नैतिक जि़म्मेदारी निभा सकते है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मीडिया ही है जो लोकतंत्र की कदरों-कीमतों को कायम रखने के लिए विधान मंडल, कार्यपालिका और न्यायपालिका पर भी तीखी नजर रखता है।’’ यहाँ मगसीपा में चंडीगढ़-पंजाब यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स ( सी.पी.यू.जे.) के 24वें प्रांतीय सालाना समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री ने एक सोवीनार भी रिलीज किया। सी.पी.यू.जे. भारतीय पत्रकार यूनियन से प्रमाणित है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

चंडीगढ़-पंजाब यूनियन आफ जर्नलिस्ट के 24वें प्रांतीय सालाना समागम का उद्घाटन करने उपरांत उन्होंने कहा कि समाज में से नशा और अन्य सामाजिक बुराईयों को ख़त्म करने के लिए सहाफ़त ( पत्रकारिता) बहुत अहम भूमिका निभा सकती है। मीडिया एक शीशे की तरह है, जो समाज की असली तस्वीर पेश करने के इलावा सरकारों की जवाबदेही तय करने और पारदर्शिता को उत्साहित करने में महत्वपूर्ण कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि अपने काम में सच्चाई, निष्पक्षता और ईमानदारी को बरकरार रखना सभी पत्रकारों का पहला धर्म है। मीडिया को सरकार की प्रगतिशील पहलकदमियों और रचनात्मक नीतियों का सकारात्मक पक्ष दिखाने की अपील करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया के आने से गलत जानकारी और गुमराहकुन खबरें जैसी चुनौतियां भी सामने आई है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि मुख्य मंत्री स.भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के लोगों को बढिया सेहत सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और राज्य में पहले ही 580 आम आदमी क्लीनिक कार्यशील है और इनमें से लगभग 75 प्रतिशत क्लीनिक ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही राज्य के अस्पतालों में सुविधा केंद्र भी खोले जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि आज के डिजिटल युग में, मीडिया साक्षरता पहले की अपेक्षा कही अधिक महत्वपूर्ण है और मीडिया भाईचारे की ऐसी सालाना बैठकों का आयोजन गलत जानकारी से निपटने और एक बढिया लोकतांत्रिक संवाद को कायम रखें में मदद करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे समागम मीडिया में गर्व की भावना पैदा करते है और दूसरे को भी पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरणा देते है।

पंजाब सरकार की तरफ से पत्रकारों को दी जा रही सुविधाओं का जि़क्र करते डा.बलबीर सिंह ने बताया कि पीले कार्ड धारकों और मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके परिवारों को 5 लाख रुपए का सेहत बीमा कवर दिया जा रहा है। जिसके प्रीमियम का भुगतान पंजाब सरकार की तरफ से किया जाता है। हादसो में मौत होने पर पत्रकार के परिवार को 5 लाख रुपए का ऐक्सीडेंटल इंशोयरैंस कवर दिया जाता है। सरकार ने पत्रकारों को पंजाब राज्य मार्गों के सभी टोल अदा करने भी छूट दी है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *