Punjab News: सरकारी सम्पत्तियों को बेचने के रुझान को बदलते हुए राज्य सरकार ने प्राईवेट थर्मल पलांट खरीदने के लिए शुरू की तैयारी: मुख्यमंत्री

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 320 शब्द|📅 01 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पैसे हासिल करने के लिए पिछली सरकारों के सरकारी सम्पत्तियों को बेचने के रुझान के विरूद्ध मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने कोयला आधारित बिजली उत्पादन को बढ़ाने के लिए सूबे में एक प्राईवेट थर्मल पलांट खरीदने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विवरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबा सरकार ने प्राईवेट प्लांट खरीदने के लिए बोली लगा दी है और जल्दी ही यह प्रक्रिया मुकम्मल कर ली जायेगी। उन्होंने कहा कि इससे सूबे के बिजली उत्पादन को बढ़ाकर अतिरिक्त बिजली पैदा करने में मदद मिलेगी। भगवंत मान ने कहा कि इस समय पर लहरा मोहब्बत और रोपड़ में सरकारी मालकी वाले थर्मल प्लांट 1760 मेगावाट बिजली पैदा कर रहे हैं, जबकि इस पावर पलांट की खरीद के साथ इस पैदावार में 540 मेगावाट का और विस्तार होगा।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि पछवाड़ा कोयला खान से कोयले की सप्लाई फिर शुरू होने से सूबे के पास पर्याप्त कोयला है, जिसका प्रयोग इन थर्मल प्लांटों को प्रभावशाली ढंग के साथ चलाने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सूबे के इतिहास में पहली बार पंजाब सरकार ने प्राईवेट थर्मल पावर पलांट खरीदने के लिए बोली लगाई है, जबकि पिछली सरकारों ने सरकारी सम्पत्ति बेचीं थी।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के पास कोयले की पर्याप्त सप्लाई और भंडार है, जिसके द्वारा इन प्लांटों को प्रभावशाली तरीको से चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार धान के सीज़न दौरान भी सभी सेक्टरों को निर्विघ्न और नियमित बिजली सप्लाई कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि सूबा सरकार ने इस संबंधी पहले ही पुख़्ता प्रबंध किये हुए हैं और सूबे में बिजली की कोई कमी नहीं है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *