Jalandhar News: इमीग्रेशन फर्मों और ट्रैवल एजैंटों पर सख्ती, डीसी विशेष सांरगल ने दिए ये आदेश, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 01 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के डीसी विशेष सारंगल ने आज जिले की सभी इमीग्रेशन फर्मों की चैकिंग के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। उन्होंने एसडीएम, डीएसपी, SHO और तहसीलदारों सहित मैंबर समितियों का गठन करते हुए कहा है कि जिले में काम कर रही सभी इमीग्रेशन फर्मों की फिजिकल वैरीफिकेशन करें।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

डिप्टी कमिश्नर विशेष सांरगल ने बताया कि सभी फर्मों को पंजाब ट्रैवल प्रोफैशनलज़ रैगुलेशन एक्ट 2014 के अंतर्गत निर्धारित नियमों की सख़्ती से पालना को यकीनी बनाना चाहिए जिससे लोगों को इमीग्रेशन फर्मों से किसी प्रकार के धोखे का सामना न करना पड़े। उन्होंने आगे कहा कि इस एक्ट के निर्देशों अनुसार सभी लायसैंसधारक अपनी महीनावार कारोबारी रिपोर्ट ज़िला प्रशासन के पास जमा करवाने के लिए पाबंद है।

इसी तरह ज़िला प्रशासन को इन फर्मों की समय- समय पर चैकिंग करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।  डीसी सारंगल ने सभी एसडीएम को जिले में इमीग्रेशन/ ट्रेवल कंसलटैंटों की तुरंत जांच शुरू करने और अपनी चैकिंग रिपोर्ट 10 जुलाई, 2023 तक जमा करवाने के निर्देश दिए, जिससे सकंलित करके रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जा सके।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी को भी पंजाब ट्रैवल प्रोफैशनलज़ रैगुलेशन एक्ट 2014 के अंतर्गत निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी और इन नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने एस.डी.एमज़ को हिदायत की कि चैकिंग दौरान कानून के सभी पहलुओं को देखा जाए और यदि इन कंपनियों की तरफ से किसी प्रकार का उल्लंघन सामने आता है तो कार्यवाही करने की सिफारिश की जाए।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *