Government Jobs: पंजाब एंड सिंध बैंक में निकलीं नौकरियां, 12 जुलाई से पहले करें आवेदन

Daily Samvad
2 Min Read
Job
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 02 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Government Jobs: अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पीएसबी की आधिकारिक साइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इस बैंक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून को शुरू हुई थी, जो 12 जुलाई 2023 को समाप्त होगी। जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अधिसूचना के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता की जांच कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इन पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उसके बाद उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही साक्षात्कार में शामिल हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये + जीएसटी है। जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये + लागू जीएसटी का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *