Punjab News: हिंदू नेता की जान को खतरा! पुलिस ने किया नजरबंद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 02 Jul 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अमृतसर में हिंदू नेता और शिव सेना प्रमुख बृजमोहन सूरी को पुलिस ने शनिवार देर रात हिरासत में ले लिया। पुलिस को अगले दो दिनों तक हिंदू नेता की जान का खतरा बताया जा रहा है। इसके बाद उनकी सुरक्षा में तैनात सभी कर्मचारियों को छुट्टी से वापस बुला लिया गया है। हिंदू नेता के घर से निकलने पर रोक लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

वहीं, जब हिंदू नेता ने अपने ऑफिस जाने की बात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कही तो उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों तक खतरा है, इसलिए आप घर से बाहर कहीं नहीं जा सकते। इस संबंध में हिंदू नेता ने कहा कि वह सुरक्षा कारणों से घर से बाहर नहीं निकल सकते। इसका कोई कारण नहीं बताया गया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें वापस ड्यूटी पर बुला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी को ड्यूटी पर रहने को कहा गया है। कुछ जवानों को घर की छत पर चढ़ा दियाब गया है। हिंदू नेता ने कहा कि पुलिस ने उन्हें खतरे के बारे में बताया और सुरक्षा कारणों से अगले दो दिनों तक कहीं भी न जाने को कहा।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *