LPG Cylinder: सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के आयात पर बढ़ाया सीमा शुल्क, जानिए क्या होगा असर?

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 03 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। LPG Cylinder: केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) पर लगने वाले मूल सीमा शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसे 5 फीसदी से बढ़ाकर सीधे 15 फीसदी कर दिया गया है। इसके ऊपर कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (AICD) भी लगाया जाएगा। एलपीजी सिलेंडर के आयात पर 15% का कृषि उपकर लगाया जाएगा।

केंद्र और राज्य सरकारों के स्वामित्व वाली तेल विपणन कंपनियों द्वारा घरेलू ग्राहकों को बेची जाने वाली एलपीजी के आयात पर सीमा शुल्क शून्य होगा। हालाँकि, अन्य आयातकों और घरेलू रसोई गैस का आयात करने वाले आयातकों के लिए मूल सीमा शुल्क की दर 15 प्रतिशत रहेगी।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

हालाँकि, इसके साथ एक राहत यह है कि सरकार ने फैसला किया है कि तरल प्रोपेन, तरल ब्यूटेन और तरल प्रोपेन के साथ तरल ब्यूटेन के मिश्रण पर कोई मूल सीमा शुल्क नहीं लगाया जाएगा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह राहत की खबर है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पेट्रोलियम विभाग और कर अधिकारियों का कहना है कि सरकार के इस कदम से घरेलू ग्राहकों के हितों की रक्षा होगी और आयात की लागत को कम करने में भी मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत में रसोई गैस या एलपीजी के उत्पादन की कमी है और देश इसके आयात के लिए सऊदी अरब जैसे देशों पर निर्भर है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *