Punjab News: CM भगवंत मान ने जारी किया नोटिस, कैप्टन-रंधावा से वसूला जाएगा केस खर्च!

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 03 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के 55 लाख रुपये के कोर्ट केस को लेकर पंजाब में सियासी भूचाल आ गया है। इस मामले पर मौजूदा सीएम भगवंत मान, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा आमने-सामने आ गए हैं।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर कर आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया है। सीएम मान ने नोटिस जारी कर आदेश दिया है कि अपराधी मुख्तार अंसारी के आरामदायक ठहराव पर खर्च किए गए 55 लाख रुपए पंजाब सरकार अदा नहीं करेगी। यह पैसा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा से वसूला जाएगा।

भगवंत मान द्वारा जारी किया गया नोटिस
भगवंत मान द्वारा जारी किया गया नोटिस
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

ट्विटर पर सीएम मान और कैप्टन के बीच तीखी बहस हुई। कैप्टन ने जहां सीएम मान के बयान को मूर्खतापूर्ण बताया, वहीं भगवंत मान ने पंजाब के खराब हालात के लिए कैप्टन को जिम्मेदार ठहराया।एक इंटरव्यू में कैप्टन ने यहां तक कहा कि अगर भगवंत मान ने पैसे वसूलने की कोशिश की तो मैं उन्हें हाई कोर्ट तक ले जाऊंगा।

वहीं रंधावा ने कहा कि अगर सीएम मान मुझे नोटिस भेजेंगे तो मैं मानहानि का केस करूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे दिल्ली जाना था और मैंने फ्लाइट की टिकट भी बुक कर ली थी लेकिन अब मैं नोटिस मिलने के बाद ही जाऊंगा।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *