Punjab News: कुलतार सिंह संधवां द्वारा किसानों को मूँगी की फ़सल पकाने के लिए ख़तरनाक केमिकल न इस्तेमाल करने की अपील

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 03 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के किसानों की तरफ से मूँगी की फ़सल पकाने के लिए ख़तरनाक केमिकल ‘पैराकुआट’ न इस्तेमाल करने की अपील की है।

स. संधवां ने किसानों की तरफ से ख़तरनाक केमिकल इस्तेमाल करने के रुझान सम्बन्धी चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा है कि आज के दौर में खेती उत्पादन के लिए विभिन्न रसायनों के और ज्यादा प्रयोग से कैंसर जैसी भयानक बीमारियाँ हो रही हैं।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

उन्होंने कहा कि राज्य में कुछ किसान मूँगी की फ़सल को कुदरती तौर पर पकाने की जगह ‘पैराकुआट’ केमिकल का स्प्र्रे करके सुकाने को प्राथमिकता में लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह केमिकल जहाँ फ़सल के लिए नुकसानदेय है, वहीं मानव की सेहत के लिए भी बहुत ख़तरनाक है।

स. संधवां ने आगे कहा कि जल्दी धान की फ़सल लगाने के लिए किसान मूँग को काट कर सुकाने की जगह खड़ी फ़सल पर स्प्रे करके 2-3 दिन में सुकाने और अपना ख़र्च घटाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘ पैराकुआट’ केमिकल खरपतवार के ख़ात्मे के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला केमिकल है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग या कृषि यूनिवर्सिटी की तरफ से इस केमिकल की सिफ़ारिश नहीं की, बल्कि किसान समय की कमी के कारण ऐसा कर रहे हैं। स. संधवां ने राज्य के किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वह व्यापक जनहित को मुख्य रखते हुए ‘पैराकुआट’ केमिकल का प्रयोग करने से गुरेज़ करें और रिवायती ढंग से मूँगी की फ़सल का उत्पादन करने को प्राथमिकता दें।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *