Punjab News: जालंधर के युवा समूह ने 14,248 फीट “मिनक्यानी पास ट्रेक” पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 03 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: जालंधर शहर के 09 युवा लड़के-लड़कियों के एक समूह ने मिनक्यानी पास ट्रेक हिमाचल प्रदेश को फ़तह किया है। समूह में कुल 09 सदस्य शामिल थे, जिनमें 03 महिलाएँ एवं 06 पुरुष थे। मिनक्यानी पास ट्रेक हिमाचल प्रदेश में सबसे कम खोजे गए कठिन चढ़ाई वाले ट्रेक में से एक है, जिसे चढ़ाई खड़ी (सीधी) होने के कारण कठिन माना जाता है।

यह ट्रेक पास केरी झील से 7 किमी की दूरी पर स्थित है और धौलाधार पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है, जो अपनी साहसी लोगों को अपनी सुंदरता से आकर्षित करता है। मिनक्यानी दर्रे की ऊंचाई (चढ़ाई) समुद्र तल से लगभग 14000 फीट है। ट्रेकर्स द्वारा मापी गई कुल चढ़ाई 14,248 फीट रही है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

ट्रेकर्स के ग्रुप लीडर रोमी बग्गा ने बताया कि उन्होंने इस ट्रैक को पार करने को एक मिशन के रूप में लिया। वह शहर में एक फिटनेस ट्रेनर हैं और अपना खुद का फिटनेस सेंटर वी.आर.वी फिटनेस के नाम से चलाते हैं। रोमी बग्गा ने कुछ महीने पहले इसकी ट्रेनिंग शुरू की थी और जून 2023 में टीम ने एडवेंचर ट्रेक पार करने के लिए चढ़ाई शुरू की थी। उन्होंने बताया कि ट्रेक में कुल 9000 फीट की चढ़ाई की गई एवं कुल 38 किमी की दूरी तय की गई, जो लगभग 14,248 फीट मापी गई।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस अभियान को पूरा करने में लगभग 3 दिन एवं 2 रातें लगीं। टीम वी.आर.वी ने पिछले वर्षों में इंदरहर पास, रूपिन पास, एवरेस्ट बेस कैंप सहित कई ट्रेक फ़तेह किये हैं। इस टीम में 3 महिलाएं नैना, आकृति तोहानी, जस्सी शामिल थीं। 09 पुरुष सदस्यों में रोमी बग्गा, रवि वड़ैच, हैप्पी, आशीष वासुदेव, आदित्य शर्मा, आकाश वासुदेव, जसविंदर पाहवा, सुनील भाटिया, हरीश अग्रवाल शामिल रहे।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *