Bajaj Finance share price: रॉकेट बने बजाज फाइनेंस के शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, निवेशकों ने खूब कमाया पैसा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 04 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bajaj Finance share price: भारतीय शेयर बाजार (Share Market) इस समय ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है। बीएसई सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 65,586 अंक का ऑल टाइम लेवल बनाया है। सेंसेक्स पैक का टॉप गेनर रहा बजाज फाइनेंस का शेयर। इस शेयर में 8 फीसदी की बंपर तेजी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मंगलवार दोपहर यह शेयर बीएसई पर 7.55 फीसदी या 553.65 रुपये बढ़कर 7889 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। कारोबार के दौरान यह अधिकतम 7916.70 अंक तक गया। यह इस शेयर का ताजा 52 वीक हाई है। शेयर में उछाल से कंपनी का मार्केट कैप 4,78,376.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

कंपनी ने बताया है कि पहली तिमाही के दौरान इसके नए लोन्स 34 फीसदी इजाफे के साथ 9.94 मिलियन पर पहुंच गए। एक साल पहले की समान तिमाही में ये 7.42 मिलियन थे। बजाज फाइनेंस ने अपने एयूएम में अब तक की सबसे अधिक तिमाही उछाल दर्ज की है।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

यह 32 फीसदी बढ़कर 30 जून को करीब 2,70,050 करोड़ रुपये रहा। जून 2023 के आखिर तक कंपनी की ग्राहक फ्रैंचाइजी 72.98 मिलियन थी। जबकि 30 जून 2022 तक यह 60.30 मिलियन ही थी। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपनी कस्टमर फ्रैंचाइजी में अब तक की सबसे अधिक तिमाही वृद्धि दर्ज की है। यह 3.38 मिलियन रही।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *