Punjab News: खेल मंत्री द्वारा क्रिकेटर हरलीन दियोल और जूनियर विश्व कप पदक विजेता निशानेबाज़ों के साथ मुलाकात

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 04 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर द्वारा अपनी रिहायश में भारतीय क्रिकेटर हरलीन दियोल और जूनियर विश्व कप में पदक जीत कर आए निशानेबाज़ों के साथ मुलाकात की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ और दुनिया के शीर्ष फील्डरों में से एक हरलीन दियोल को आगामी बांग्लादेश दौरे के लिए शुभकामनाएँ देते हुए मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के लिए गौरव की बात है कि पुरुष क्रिकेट की तरह अब महिला क्रिकेट में पंजाब बड़े स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

हरलीन दियोल और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पंजाब के नाम रौशन किया है। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर से स्कूली स्तर से ही खेल में रूचि के बारे भी जानकारी हासिल की। इस मौके पर हरलीन दियोल की तरफ से खेल मंत्री को क्रिकेट बेट भी भेंट किया गया।

मीत हेयर ने हाल ही में जर्मनी में हुये निशानेबाज़ी के जूनियर विश्व कप में पदक जीत कर आए पंजाब के तीन निशानेबाज़ों को भी मिलकर बधाई दी। यह निशानेबाज़ स्पोर्टस पिस्तौल में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमनप्रीत सिंह, स्पोर्टस पिस्तौल महिला टीम में स्वर्ण पदक जीतने वाली सिमरनप्रीत कौर बराड़ और रैपिड फायर पिस्तौल टीम में रजत पदक जीतने वाले राजकंवर संधू थे।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

उनके साथ भारतीय जूनियर निशानेबाज़ी टीम के कोच अंकुश भारद्वाज भी साथ थे। खेल मंत्री ने विजेता निशानेबाज़ों को मुबारकबाद देते हुए भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने देश और पंजाब का नाम रौशन किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को खेल के क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध है जिसके लिए खेल विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। बहुत जल्द ही पंजाब की नयी खेल नीति लागू की जायेगी जिससे पंजाब में खेल अनुकूल माहौल सृजित किया जाएगा।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *