⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 190 शब्द|📅 05 Jul 2023
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के पीएपी चौक में बड़ा हादसा हुआ है। अमृतसर – जालंधर नेशनल हाईवे पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गई और पलट गई। फिलहाल अभी तक ये पता नहीं चला है कि कितने घायल है या फिर कोई और जानमाल का नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
जानकारी के मुताबिक जालंधर में अमृतसर-जालंधर नेशनल हाईवे पर पीएपी चौक के पास हादसा हुआ है। हादसे में कुछ गाड़ियां पलट गई हैं। जिससे भारी जाम लग रहा है। फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और जाम खुलवाने में जुची हुई है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार वाहन नेशनल हाईवे पर अचानक पलट गई। इससे दूसरी कार उसमें टकरा गई। कार में कई लोग सवार थे। फिलहाल जानमाल के नुकसान का अभी तक पता नहीं चला है। एक्सीडेंट के कारण नेशनल हाईवे पर जाम लग गया है।
Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें








