Punjab Weather Update: पंजाब में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कल से भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 05 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Weather Update: पंजाब में बारिश जारी है। बुधवार को सुबह से बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। कई शहरों में तेज बारिश के कारण आफत आ गई है। जलभराव के कारण लोग परेशान हो गए हैं। जालंधर, अमृतसर और लुधियाना की सड़कें जलमग्न हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के कई जिलों में सुबह तेज बारिश जारी है। मंगलवार को कई जिलों में बारिश के बाद तेज धूप से उमस हो गई थी, बुधवार सुबह बारिश शुरू होने के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, मंगलवार सुबह तीन बजे से सात बजे तक चंडीगढ़ में 5.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके बाद सुबह आठ से शाम पांच बजे तक 15.1 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। लुधियाना में भी तड़के सुबह दो मिलीमीटर और फिर दोपहर में 6.6 मिलीमीटर वर्षा हुई।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पटियाला में सुबह आठ से पांच बजे के दौरान 25 मिलीमीटर, पठानकोट में 6.8 मिलीमीटर, गुरदासपुर में 4.7 मिलीमीटर वर्षा हुई। जबकि एसबीएस नगर में सोमवार देर रात्रि के बाद से मंगलवार सुबह पांच बजे के दौरान 23.5 मिलीमीटर, रोपड़ में 23.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके साथ ही जालंधर के कइ इलाकों में जोरदार वर्षा हुई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहने व बूंदाबांदी के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। जबकि छह जुलाई से आठ जुलाई तक पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं के बीच भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *