Punjab Politics: पंजाब में एक बार फिर साथ आएंगे अकाली-भाजपा! हरसिमरत कौर बादल फिर बन सकती हैं मंत्री, बैठकों का दौर जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 05 Jul 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Politics: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच गठबंधन हो सकता है। बेशक बीजेपी के कुछ स्थानीय नेता इससे सहमत नहीं हैं लेकिन केंद्रीय नेतृत्व इससे खुश है। जानकारी मिल रही है कि शिरोमणि अकाली दल का रुख भी भारतीय जनता पार्टी के प्रति नरम हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा है कि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन तय हो गया है. दोनों पार्टियों के बीच सीटों के फॉर्मूले से लेकर चुनावी रणनीति तक सब कुछ तय हो चुका है। अब सिर्फ गठबंधन की घोषणा का इंतजार होना बाकी है। यहां यह बताया जरूरी होगी कि दोनों पक्षों की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

सूत्रों के मुताबिक इस बार गठबंधन की पहल अकाली दल नहीं बल्कि बीजेपी कर रही है। इसका मुख्य कारण विपक्षी दलों का महागठबंधन बताया जा रहा है। इस बात की भी जानकारी मिल रही है कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने दिल्ली में है। गठबंधन की शर्तें तय करने के लिए वह वहां बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इस बीच यह भी चर्चा है कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल 5 जुलाई को पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वे नए गठबंधन की नई शर्तों को फिर से पदाधिकारियों के सामने रखेंगे और उनकी राय लेंगे। इसके बाद सुखबीर बादल ने 6 जुलाई को शिरोमणि अकाली दल कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। पदाधिकारियों की बैठक में जो भी बातें सामने आएंगी उस पर कोर कमेटी की बैठक में चर्चा होगी।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *