SCO Summit: SCO बैठक में पीएम मोदी ने चीन और पाकिस्तान को उसकी भाषा में ही दिया करारा जवाब

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 05 Jul 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। SCO Summit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वर्चुअल शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सहित अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया।

इस दौरान भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों ने अल्पसंख्यक अधिकारों और सीमा पार आतंकवाद पर बहस की। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर खुलकर बात की और इशारों ही इशारों में पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ‘आतंकवाद क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति के लिए प्रमुख खतरा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस चुनौती से निपटने के लिए निर्णायक कार्रवाई आवश्यक है। पीएम मोदी ने इस दौरान पाकिस्तान के साथ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे पर बीजिंग और इस्लामाबाद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कनेक्टिविटी परियोजनाओं को क्रियान्वित करते समय एससीओ के सदस्य देशों की ‘संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना’ आवश्यक है।

पीएम मोदी ने कहा, भारत और अफगानिस्तान के लोगों के बीच सदियों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं. पिछले दो दशकों में हमने अफगानिस्तान के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए योगदान दिया है। 2021 के घटनाक्रम के बाद भी हम मानवीय सहायता भेजते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि अफगानिस्तान की भूमि पड़ोसी देशों में अस्थिरता फैलाने या कट्टर विचारधाराओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयोग न की जाए।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

पीएम मोदी ने आगे एससीओ देशों से कहा कि हमें आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुट होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान का बिना नाम लिए कहा कि कुछ देश सीमा पार आतंकवाद को अपनी नीतियों के एक साधन के रूप में उपयोग करते हैं, आतंकवादियों को आश्रय प्रदान करते हैं। एससीओ को ऐसे देशों की आलोचना करने में संकोच नहीं करना चाहिए।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *