Punjab News: हांगकांग से भारत लाया जा रहा नाभा जेल ब्रेक कांड का मास्टरमाइंड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: नाभा जेल ब्रेक कांड (Nabha Jail Break Case) के मुख्य आरोपी रमनजीत सिंह रोमी को भारत (India) लाया जा रहा है। हांगकांग (Hong Kong) से प्रत्यर्पण की मंजूरी मिल गई है। उसे लाने के लिए पंजाब पुलिस (Punjab Police) की टीमें दिल्ली (Delhi) पहुंच चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

नाभा जेल ब्रेक मामले के मुख्य आरोपी रमनजीत सिंह रोमी को 2016 में हांगकांग में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पंजाब ने इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया। इसके साथ ही उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी।

भारत की ओर से लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी गई

लेकिन उसे वहां से भारत लाने के लिए भारत की ओर से लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी गई। जिसके बाद अब यह सफलता हासिल हुई है। इससे पहले गैंगस्टर रोमी के लापता होने के बाद उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी किया गया था।

Nabha Jail Break Case
हांगकांग से भारत लाया जा रहा नाभा जेल ब्रेक कांड का मास्टरमाइंड

रोमी पर 2016-17 में जालंधर और लुधियाना में हुई हत्याओं में भी शामिल होने का संदेह है। पंजाब पुलिस के मुताबिक, वह गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह शेख के संपर्क में था। गुरप्रीत उन छह लोगों में शामिल था जो नवंबर 2016 में नाभा जेल से भाग गए थे और इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता थे।

भागने वालों को पैसे मुहैया कराए

पुलिस का मानना है कि रोमी ने जेल से भागने वालों को पैसे मुहैया कराए थे। साथ ही उसने जेलब्रेक की पूरी साजिश हांगकांग से ही रची थी। 27 नवंबर 2016 को पटियाला की नाभा जेल से छह कैदी भाग गए थे। इनमें दो आतंकवादी और चार कुख्यात गैंगस्टर शामिल थे।

Punjab News: हांगकांग से भारत लाया जा रहा नाभा जेल ब्रेक कांड का मास्टरमाइंड

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *