Tomato Price Today: भारी बारिश के बीच टमाटर में लगी आग, 120 रुपए किलो पहुंचा टमाटर, कई सब्जियां हुई महंगी, जाने सब्जी मंडी का रेट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 06 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर। Tomato Price Today: मानसून की भारी बारिश के बीच टमाटर में आग लगी है। जालंधर में टमाटर 120 रुपए किलो के हिसाब से बिक रहा है। टमाटर ही नहीं, कई अन्य सब्जियों के दाम आसमान पर हैं। हरी मिर्च, अदरक के साथ अन्य सब्जियां भी उंचे दामों पर बिक रही है जिससे निर्धन एवं मध्यम वर्ग के लोगों को सब्जियां खरीदने के पहले सोचना समझना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

बाजार में फूल गोभी 80 से 100 रुपये किलो बिक रही है वहीं बैंगन भी 40 से 50 रुपये किलो हैं। हरी मिर्च पर भी आग बरस रही है, इसके साथ ही बरबटी तथा अन्य सब्जियां भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही है। वर्तमान में सब्जी बाजार की स्थिति खराब चल रही है तथा सीमित सब्जियां ही बाजार में नजर आ रही हैं।

सब्जी विक्रेताओं के अनुसार टमाटर इस वर्ष जितना मंहगा हुआ उतना कभी भी नही हुआ लेकिन उन्हे धंधा करना है इसलिए मंहगे रेट का टमाटर भी लाकर बेचना पड़ रहा है। इसके साथ ही अरबी तथा शिमला मिर्च सहित अन्य सब्जियां नागपूर से बिकने आ रही हैं जिनके दाम भी मंहगे हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

व्यापारियों के अनुसार गर्मी के अंत में एवं वर्षा लगने के पूर्व हर वर्ष सब्जियों का टोटा रहता है, लेकिन इसके बाद सब्जियों की आवक बढ़ जाती है जिससे दाम भी सामान्य हो जाते हैं। टमाटर के सस्ते होने के आसार नहीं जिस तरह से टमाटर अभी उंचे दामों में बिक रहा है उससे टमाटर फिलहाल सस्ते होने के आसार नजर नही आ रहे हैं।

सब्जी विक्रेताओं के अनुसार क्षेत्र में अभी टमाटर नही है तथा पूरा टमाटर नागपूर मंडी से आ रहा है जहां टमाटर के भाव प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। उन्होने बताया कि जब तक देशी टमाटर नहीं आ जाता तब तक टमाटर के भाव कम नही होंगे। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार उच्च क्वालिटी का टमाटर 200 रुपये तक बिक रहा है वहीं साधारण किस्म का टमाटर 120 रुपये है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *