Government Jobs: सरकारी टीचर्स के 1.70 लाख पदों पर निकली वैकेंसी, 12 जुलाई तक करें अप्लाई

Daily Samvad
2 Min Read
GOVERNMENT-JOBS
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 06 Jul 2023

डेली संवाद, बिहार। Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग ने 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर टीचर्स की वैकेंसी निकली है। जिसके तहत सेकेंडरी स्कूल में 32,916, हायर सेकेंडरी स्कूल में 57,602 और प्राइमरी स्कूल में 79,943 टीचर के पदों पर भर्तियां की जाएगी।

जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार 12 जुलाई तक बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। भर्ती के लिए सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 44,900 हजार रुपए से लेकर एक लाख 51 हजार तक सैलरी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

बिहार लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा।उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से कम और 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

टीचर्स के पदों पर निकली भर्ती में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए फीस 200 रुपए निर्धारित की गई है। जबकि जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों को फीस के तौर पर 750 रुपए देने होंगे। प्राइमरी सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी टीचर के लिए अलग-अलग एजुकेशनल क्वालीफिकेशन की रिक्वायरमेंट रखी गई है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *