Hong Kong singer Coco Lee: हांगकांग की सिंगर कोको ली की 48 साल की उम्र में मौत, डिप्रेशन में थी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 06 Jul 2023

डेली संवाद ,नई दिल्ली। Hong Kong singer Coco Lee: कई लाइव परफॉर्मेंस और कई हिट नंबर्स दे चुकीं मशहूर सिंगर कोको ली (Coco Lee) की मौत हो गई है। कोको महज 48 साल की थी। खबरों की मानें तो कोको लंबे वक्त से डिप्रेशन में थी। कहा जा रहा है कि कोको ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन कोह बच नहीं पाई और उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

कोको की मौत की खबर से शोक की लहर है। कोको ली की मौत के बारे में उनकी बहनों कैरल और नैन्सी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। मशहूर चाइनीज सिंगर कोको ली हांग कांग की पॉप सिंगर थी। तना ही नहीं ये पहली ऐसी चाइनीज सिंगर थी जिन्हें ऑस्कर्स में परफॉर्म करने का मौका मिला था। कोको ली मुख्य रूप से Hong Kong की रहने वाली थी लेकिन लालन पालन सेन फ्रांसिस्को में हुआ था।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

हाई स्कूल के बाद कोको अपने जन्मदिन पर बर्थ प्लेस हांग कांग गई थी। जहां पर उन्होंने एक कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था और पहला प्राइज जीता था। तभी से उनके पॉप सिंगर के करियर की शुरुआत हुई थी। कोको ली 30 साल से अपने गानों से लोगों को एंटरटेन कर रही थीं। वह अपनी दमदार आवाज के लिए जानी जाती थीं। सिंगर के चाहने वाले हांगकांग के अलावा भी सिंगापुर और मलेशिया जैसे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में मौजूद हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *