IKGPTU: आई.के.जी पी.टी.यू से एफिलिएटेड कॉलेजों के चेयरमेन ने जैक के बैनर तले कुलपति डा.मित्तल से मुलाकात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 06 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर। IKGPTU: आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) के विभिन्न एफिलिएटेड कॉलेजों के ग्रुप चेयरमैन ने वीरवार को यूनिवर्सिटी के कुलपति डा.सुशील मित्तल से मुलाकात की। सभी चेयरमैन ने जॉइन्ट एसोसिएशन ऑफ़ कॉलेजस (जैक) के बैनर तले डा.सुशील मित्तल का यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त होने पर स्वागत किया तथा बुके भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यूनिवर्सिटी के कॉलेज डेवलपमेंट विभाग की तरफ से इस पहली मुलाकात मीटिंग का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुलपति डा.मित्तल ने विभिन्न अकादमिक मुद्दों पर सभी से विचार मांगे तथा सभी को खुले मंच पर अपनी बात रखने को आमंत्रित किया। कुलपति की तरफ से की गई इस पहल का पुका के सभी सदस्यों ने स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

बैठक की शुरुआत यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डा,एस.के.मिश्रा द्वारा कुलपति डा.मित्तल एवं उनकी उपलब्धियों से सभी का परिचय करवाने से हुई। डीन कॉलेज डेवलपमेंट डा.बलकार सिंह की तरफ से जैक के सभी सदस्यों का यूनिवर्सिटी परिसर आने पर स्वागत किया गया। बैठक के दौरान तकनीकी शिक्षा के विकास से जुड़े कुल 15 मुद्दों पर सभी ने बारी बारी से अपने विचार रखे।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

सबसे अहम् मुद्दा पंजाब के स्टूडेंट्स को अपने ही राज्य में बेहतर सुविधायें देने, प्लेसमेंट के बेहतर अवसर देने एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों की अकादमिक ग्रोथ से जुड़े मुद्दे रहे। इस अवसर पर कुलपति डा. सुशील मित्तल ने सभी को मिलकर एक टीम में काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टूडेंट फैसिलिटेशन एवं अकादमिक ग्रोथ के हक़ में जितने भी संभव हुए अहम् फैंसले प्राथमिकता के आधार पर लिए जाएंगे।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *