Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 6.20 लाख, 2 ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 06 Jul 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में आए दिन फर्जी और ठग ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होती रहती है। आए दिन लोगों से लाखों रुपए ठगे जा रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी ठगी का य़ह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब थाना दाखा में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पुलिस थाना दाखा की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता बिक्रमजीत सिंह पुत्र दविन्द्र सिंह निवासी गांव मोही के बयानों के आधार पर पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर 6.50 लाख रुपए की ठगी मारने के आरोप में राम शरण कोरी व अशोक कुमार पुत्र मुदकी बाघापुराना खिलाफ 406, 420 आई.पी.सी अधीन केस दर्ज किया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राम शरण कोरी व अशोक कुमार ने बिक्रमजीत सिंह व अर्शदीप सिंह को एग्रीकलचर वर्क परमिट पर कनाडा भेजने सम्बंधी प्रति व्यक्ति 14 लाख रुपए हासिल किए व शिकायतकर्ता पक्ष को ऑफर लैटर ऑनलाइन तस्दीक नहीं हुए।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

राम शरण कोरी के भाई अशोक कुमार ने जसविन्द्र सिंह के माध्यम से शिकायतकर्ता पक्ष के साथ पंचायती फैसला करके 7.50 लाख रुपए वापिस कर दिए व बाकी 6.50 लाख रुपए इकरार मुताबिक वापिस नहीं व उसके साथ ठगी की रकम हड़प ली। इसकी जांच उप पुलिस कप्तान द्वारा की गई जो सही पाई गई व एस.एस.पी के हुकमों पर केस दर्ज किया गया।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *