नई दिल्ली। MS Dhoni Birthday : भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज और कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी यानि एमएस धोनी (MS Dhoni Celebrating his 42th Birthday) का आज 42वां जन्मदिन है। धोनी के फैंस के लिए यह दिन काफी खास है। फैंस सोशल मीडिया पर धोनी की लंबी उम्र और उनके अच्छे स्वास्थ्य को लेकर दुआ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
भारतीय टीम में धोनी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की हैं। 2013 के बाद भारत कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। हालांकि सबको उम्मीद है कि 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में भारत की आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म होगा।
धोनी के लिए फैंस की दीवानगी का अंदाजा चेनई के चेपॉक में लीग के आखिरी मैच के बाद लैप ऑफ ऑनर से लगाया जा सकता है। मैच के बाद सीएसके की पूरी टीम ने मैदान का एक चक्कर काटा और लोगों की तरफ सीएसके की टीशर्ट के साथ टेनिस बॉल फैंके। इसके बाद भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने एक ऐतिहासिक पल को कैमरे में कैद करते हुए अपनी शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ लिया।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
धोनी आखिरी बार आईपीएल 2023 में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने पांचवी बार ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के नाम की। धोनी ने अपनी कप्तानी में पांच बार सीएसके को ट्रॉफी दिलाई है।हालांकि, धोनी ने घुटने की दर्द के कारण पट्टी बांधकर पूरा सीजन खेला और मैच के दौरान उन्हें सीढ़ियां चढ़ते वक्त या चलते हुए परेशानी का सामना करते हुए देखा जा सकता था।
सीजन में ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद धोनी सीधा सर्जरी के लिए मुंबई गए। ऐसे में धोनी ने आईपीएल से संन्यास को लेकर अभी कुछ साफ नहीं किया है। हालांकि, आईपीएल 2023 की ट्रॉफी सीजन जीतने के बाद उन्होंने फिटनेस के आधार पर अगले सीजन में खेलने की संभावना जरूर जताई थी। धोनी इन दिनों अपनी सर्जरी के बाद रिहैब पर हैं। वहीं, फैंस को पूरी उम्मीद है कि माही आईपीएल 2024 में भी नजर आएंगे।
VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया









