डेली संवाद, चंडीगढ़। CM Mann Marriage Anniversary: पंजाब के सीएम भगवंत मान आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने पिछले साल 7 जुलाई यानी आज ही के दिन सीएम मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की थी। आपको बता दे कि उनकी शादी काफी सुर्खियों में रही थी।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 48 साल की उम्र में दूसरी शादी की। उन्होंने हरियाणा की डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ 7 जुलाई 2022 को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में शपथ ली। ये शादी बेहद साधारण तरीके से हुई। इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
आपको बता दें कि उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक 2015 में हुआ था। पहली शादी से सीएम मान के 2 बच्चे हैं। उनकी पूर्व पत्नी अपने बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। बता दें कि राजनीति के चलते सीएम मान के अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से रिश्ते खराब हो गए थे।
VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया









