Chocolate Day: आज देशभर में मनाया जा रहा है चॉक्लेट डे, जाने इस दिन का क्या है इतिहास

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Chocolate Day: आज देश भर में चॉक्लेट डे (Chocolate Day) मनाया जा रहा है। बच्चों से लेकर बड़े तक, हर किसी को चॉकलेट काफी पसंद होती है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता की वजह से ही इन दिनों बाजार में कई तरह की चॉकलेट्स आसानी से मिल जाती हैं। लोग अपनी पसंद के मुताबिक तरह-तरह की चॉकलेट्स खाते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरो

जन्मदिन हो या कोई खुशी का मौका, लोग अक्सर चॉकलेट के साथ इसका जश्न मनाते हैं। इतना ही नहीं चॉकलेट खाने से सेहत को कई सारे फायदे भी मिलते हैं, जिसकी वजह से भी कई लोग इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर यह खास दिन क्यों मनाया जाता है। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं इस दिन के इतिहास और इसके मकसद के बारे में:-

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

वहीं, बात करें वर्ल्ड चॉकलेट डे के इतिहास की तो, हर साल 7 जुलाई को यह दिन मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत साल 2009 में की गई थी। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन साल 1550 में पहली बार यूरोप में चॉकलेट का आगमन हुआ था। हालांकि, घाना अमेरिका जैसे देशों में 28 अक्टूबर को चॉकलेट डे मनाया जाता है।

महत्व

चॉकलेट दिवस अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिन दुनिया के सबसे प्रिय व्यंजनों में से एक चॉकलेट के प्रति लोगों की लोकप्रियता को दर्शाता है। चॉकलेट आनंद और उत्सव का प्रतीक है, जो सीमाओं से परे सभी लोगों को एक साथ लाती है। साथ ही यह हमारे जीवन में मिठास घोलती है और एक सुखद अहसास कराती है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *