डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे और भतीजे के नाम पर जमीन का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। रूपनगर जिले के कुछ किसानों ने तत्कालीन सरकार पर धक्केशाही का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटों को आवंटित की गई जमीन को लेकर आज एक नया खुलासा हुआ है।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरो
दरअसल, रूपनगर जिले के गांव सनाना स्थित 154 कनाल 15 मरले जमीन वक्फ बोर्ड की है। जिसका पता गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और भतीजे उमर अंसारी का बताया गया है। वक्फ बोर्ड के तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी अब्दुल रशीद उस्मानी ने कहा कि नीलामी का विज्ञापन 2019 में अखबारों में दिया गया था और सबसे अधिक बोली लगाने वाले अब्बास अंसारी और उमर अंसारी को नियमानुसार जमीन आवंटित की गई थी।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
वक्फ बोर्ड के तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी अब्दुल रशीद उस्मानी ने कहा कि इस जमीन का पट्टा 2022 के दौरान नवीनीकृत किया गया था। जिस दौरान पूरी प्रक्रिया कानूनी तरीके से की गई। लेकिन अब किसानों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। गांव सुनाना के किसान जसमेर सिंह, गुरदयाल सिंह, जगविंदर सिंह और गुरचरण सिंह ने दावा किया कि पुलिस और प्रशासन के इशारे पर उनसे जबरन जमीन छीन ली गई।
VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया









