Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा डॉ. बी. आर. आम्बेडकर भवन तरन तारन के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए की राशि जारी- डॉ. बलजीत कौर

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों, पिछड़ीं श्रेणियों और अन्य गरीब वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए लगातार कार्यशील है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि तरन तारन में डॉ. बी. आर. आम्बेडकर भवन के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के जिले तरन तारन में बाबा साहेब डॉ. बी. आर. आम्बेडकर भवन के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि ज़िला तरन तारन में डॉ. आम्बेडकर भवन स्थापित करने के लिए ज़मीन का प्रबंध पहले ही किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से हर जिले में डॉ. बी. आर. अम्बेदकर भवन स्थापित करने का फ़ैसला लिया गया था जिससे अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अन्य गरीब वर्ग के लोगों के लिए एक छत के नीचे सहूलतें मुहैया करवाई जा सकें।

मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि ज़िला तरन तारन में डॉ. बी. आर. आम्बेडकर भवन के निर्माण के लिए वह सरकारी कामों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को यकीनी बनाएं और वित्तीय नियमों की सख़्ती से पालना करें।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *