डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Politics: लुधियाना में हुए एक ही परिवार के हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पंजाब सरकार व ध्वस्त कानून व्यवस्था को दोषी ठहराते हुए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सत्ता संभाली है, तब पंजाब में अराजकतावादियों व अपराधियों के हौंसले आसमान छू रहे हैं।
पिछले डेढ़ महीने में लुधियाना में 7 हत्याएं हो चुकी हैं और पुलिस अभी तक खाली हाथ है। इससे पहले लुधियाना के न्यू राजगरु नगर में एटीएम में कैश जमा करवाने वाली एजेंसी सीएमएस के कार्यालय में 8 करोड़ रूपये से ज्यादा की लूट को लेकर भी पंजाब की भगवंत मान सरकार की कार्यशैली सवालिया घेरे में है। रोजाना पंजाब में कहीं ना कहीं हत्याएं, डकैतियाँ, फिरौती मांगने, लूटपाट आदि की घटनाएं आम हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
जीवन गुप्ता ने कहा कि भगवंत मान सरकार के 15 महीने के शासन में आज पंजाब का यह हाल है कि ‘पंजाब जल रहा है और भगवंत मान व केजरीवाल दोनों बंसुरी बजा रहे हैं।’ पंजाब में पिछले समय में जितनी भी हत्याएं हुई हैं, उनके आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। भगवंत मान सत्ता चलाने में बिलकुल नाकाम हैं।
उन्होंने कहा कि लुधियाना पंजाब का सबसे बड़ा उद्योगिक शहर है और ऐसी हत्याएं, लूट की वारदातों से यहाँ के व्यापारी व छोटे बड़े दुकानदार बहुत दहशत में हैं। यह हाल सिर्फ लुधियाना का ही नहीं बल्कि पंजाब के अन्य शहरों का भी है। पंजाब में गैगस्टरों, अपराधियों, अराजकतावादी तत्वों आदि के बढ़े हुए हौंसले पंजाब की भगवंत मान सरकार की नाकामी की मुंह बोलती तस्वीरें हैं।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
जीवन गुप्ता ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की चीज़ बिलकुल खत्म हो गई है। आज पंजाब की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब हत्या या लूट की घटना नहीं होती।
पंजाब में नशा बेलगाम हो चुका है, जिससे रोज़ाना नौजवानों की जानें जा रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य को भगवान भरोसे छोड़ कर अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। आज पंजाब की जनता में डर का माहौल है। पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को वोट देकर अब खून के आंसू रो रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में कानून व्यवस्था ठीक होने तथा किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी का ब्यान देकर अपने कर्तव्य से पल्ला झाड़ लेते हैं।
गैंगस्टर व अपराधी रोजाना पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं और सरकार व पुलिस-प्रशासन मूक-दर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं। भगवंत मान और केजरीवाल दोनों मिलकर पंजाब को काले दौर में धकेलने पर तुले हुए हैं। भगवंत मान पंजाब की सत्ता संभालने में नाकाम रहे हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया









