Jalandhar News: खालिस्तानी अपनी कायराना हरकतों से बाज आएं- अमरजीत अमरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 08 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व देहाती प्रधान स. अमरजीत अमरी ने आज खालिस्तानियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी कायराना हरकतों से बाज आएं। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भडक़ाने वाले पोस्टर कभी भी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर खालिस्तानियों को कोई गलतफहमी है कि उनकी इन कायराना हरकतों से भारत सरकार भयभीत हो जाएगी तो इस गलफहमी को सुधार लें क्योंकि मोदी सरकार देशविरोधी ताकतों को कभी भी सिर उठाने नहीं देगी।

अमरी ने कहा कि खालिस्तान समर्थकों की ऐसी ओछी हरकतों के कारण विदेश में रह रहे भारतीयों को भी सामना करना पड़ता है। अगर खालिस्तानियों में हिम्मत है तो विदेशी धरती पर वहां की सरकार से अलग देश की मांग करके देखें तो वहां की सरकार उन्हें ऐसी सजा देगी कि ये सारी उम्र भूल नहीं पाएंगे।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

अमरी ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर, हमें उन लोगों को जगह नहीं देनी चाहिए जो हिंसा की वकालत करते हैं, अलगाववाद का प्रचार करते हैं या आतंकवाद को वैध बनाते हैं। अमरी ने कहा कि आतंकी निज्जर, खंडा, पंजवड़ की हत्या के बाद खालिस्तानी समर्थक बौखला गए इसलिए ओछी हरकतों पर उतर आए हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *