Sourav Ganguly Birthday: 51 साल के हुए पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, आज मना रहे अपना जन्मदिन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 08 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Sourav Ganguly Birthday: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) शनिवार को 51 साल के हो गए। वह टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में एक हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने युवाओं को मौका दिया और नई टीम इंडिया बनाई। उनकी कप्तानी में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों ने 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई।

गांगुली को माता-पिता ‘महाराज’ कहते थे। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज जैफ्री बॉयकॉट ने उन्हें ‘प्रिस ऑफ कोलकाता’ कहा था। उनके ये दोनों नाम काफी मशहूर हुए। बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद गांगुली को पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें संचालन निदेशक बनाया था। गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2002 में संयुक्त विजेता बनी थी।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इंग्लैंड में नेटवेस्ट ट्रॉफी में उन्होंने भारत को चैंपियन बनाया था। वहीं, 2003 विश्व कप के फाइनल में उन्होंने टीम को पहुंचाया था। हालांकि, तब खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हुआ था। 2004 में उनकी कप्तानी में टीम पाकिस्तान गई और वनडे-टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की थी। अपनी कप्तानी के दौरान गांगुली ने कई युवा प्रतिभाओं को तैयार किया और उन्हें मौके दिए।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

भारतीय टीम में वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, जहीर खान और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी शामिल हुए, जो आगे चलकर महान क्रिकेटर बने। 15 नवंबर 2007 को ग्वालियर में गांगुली ने अपना आखिरी वनडे (Ganguly last one day match) मैच खेला था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 6 नवंबर 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेला था।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

https://youtu.be/kwXhPkxqfh8
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *