Korean singer Lee Sang Eun: कोरियन सिंगर ली सांग यून का 46 वर्ष में निधन, लाइव परफॉर्मेंस से पहले मृत पाई गईं

Daily Samvad
2 Min Read
K- Drama: Its okay to be okay
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 08 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Korean singer Lee Sang Eun: कोरियन इंडस्ट्री से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। कोरियन इंडस्ट्री की सोप्रानो सिंगर ली सांग यून का निधन हो गया है। वह 46 वर्ष की थीं। उनका निधन इवेंट में परफॉर्म करने के पहले ही हो गया है। वह अपनी परफॉर्मेंस से कुछ देर पहले बाथरूम में गईं थी, इसके बाद वह वहीं मृत पाई गईं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इवेंट के एक स्टाफ को उनकी डेड बॉडी मिली है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उसी ने पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यूं अचानकर चले जाने से इंडस्ट्री सदमें में चली गई है। कोरियाई मीडिया के अनुसार, ली 6 जुलाई को एक इवेंट में परफॉर्म करने वाली थी। वह अपनी परफॉर्मेंस के लिए बैकस्टेज में इंतजार कर रहीं थी। थोड़ी देर बाद वह अचानक गायब हो गईं और वापस नहीं आईं। इसके बाद लोग उन्हें ढूंढने लगे।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इसी बीच एक मेंबर को उनकी डेड बॉडी बाथरूम में मिली। वहां मौजूद एक स्टाफ ने बताया- ली सांग के स्टेज पर आने का वक्त हो रहा था, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं थीं। जब मैंने उन्हें ढूंढना शुरू किया तो वो बाथरूम के फ्लोर पर पड़ी हुई मिलीं। आपको बता दें, ली सांग एक सोप्रानो सिंगर थीं। उनका सिंगिंग करियर भी बेहद शानदार रहा। ली ने सियोल की नेशनल यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की थी, यहीं से उन्हें संगीत में दिलचस्पी आई।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *