Punjab News: पंजाब सरकार अनीमिया के ख़ात्मे के लिए विशेष मुहिम शुरू करेगी- डॉ. बलजीत कौर

Daily Samvad
3 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 433 शब्द|📅 08 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार राज्य में पोषण अभ्यान के अंतर्गत कुपोषण और अनीमिया के ख़ात्मे के लिए 12 जुलाई से 12 अगस्त, 2023 तक विशेष जागरूकता माह मनाने जा रही है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पहले ही अनीमिया के साथ लड़ने के लिए हर बुधवार को आंगणवाड़ी केन्द्रों में अनीमिया दिवस मनाया जाता है।

यह महिलाओं, किशोर लड़कियों, दूध पिलाने वाली माताओं और गर्भवती महिलाओं में अनीमिया के बुरे प्रभावों के बारे जागरूकता पैदा करता है। अनीमिया के ख़ात्मे के लिए राज्य भर में 12 जुलाई से 12 अगस्त, 2023 तक विशेष मुहिम चलाई जा रही है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह मुहिम स्वस्थ खाने-पीने की आदतों को उत्साहित करने, स्वास्थ्य विभाग के साथ मिल कर पौष्टिक पूरक मुहैया करवाने और मानक सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य प्रणाली की क्षमता को मज़बूत करने पर केंद्रित होगी।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर. बी. ऐस. के.) के सहयोग के साथ लोगों को अनीमिया की रोकथाम और इलाज के बारे जागरूक करने के लिए नियमित तौर पर अलग-अलग जागरूकता गतिविधियां करवाई जाती हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मंत्री ने बताया कि मुहिम के दौरान, विभाग लोगों को अनीमिया के लक्षणों, कारणों, नतीजों और समय पर डॉक्टरी देखभाल की महत्ता और लक्ष्य के बारे जागरूक करने के लिए आंगणवाड़ी केन्द्रों और मोहल्ला क्लीनिकों में सेहत कैंप, रैलियाँ और अन्य समागमों का आयोजन करेगा। इस मुहिम का उद्देश्य मौजूदा वित्तीय साल में अनीमिया को 2 प्रतिशत तक घटाना है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अनीमिया एक ऐसी स्थिति है जो ख़ून में लाल रक्ताणूओं या हीमोग्लोबिन की कमी के कारण होती है, जिससे कमज़ोरी, थकावट और अन्य सेहत सम्बन्धी समस्याएँ होती हैं। बच्चों और अन्यों में यह एक लोक सेहत चिंता है, क्योंकि यह उनके शारीरिक और बोधात्मक विकास को प्रभावित करता है, जिससे बुरे शैक्षिक और आर्थिक नतीजे निकलते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इसके इलावा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास निदेशक माधवी कटारिया ने समूह डिप्टी कमिश्नरों ( डी. सी.) को पत्र लिख कर मुहिम के दौरान किए जाने वाली सुझाव गतिविधियों की सूची भी दी है। डिप्टी कमिश्नर अनीमिया के ख़ात्मे के लिए माता-पिता, अध्यापकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, और सामाजिक नेताओं समेत सभी हिस्सेदारों के मेल को यकीनी बनाऐंगे।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *