Punjab Weather: सतलुज दरिया में अचानक बाढ़ आने से 50 से ज्यादा लोग फंसे, मौके पर पहुंचे MLA और अधिकारी, रैस्क्यू आपरेशन शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 09 Jul 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Weather: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के खन्ना में सतलुज किनारे रहने वाले कई परिवार बाढ़ में फंस गए हैं। जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर विधायक समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि रोपड़ हेड वर्क्स से पानी छोड़े जाने के कारण सतलुज दरिया में अचानक बाढ़ आ गई।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

पंजाब के खन्ना स्थित माछीवाड़ा साहिब में तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश के चलते सतलुज किनारे कई परिवार फंस गए। विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू शुरू कराया। भारी बारिश के कारण रोपड़ हेड वर्क्स से पानी छोड़े जाने के कारण माछीवाड़ा साहिब से निकलने वाले सतलुज दरिया में पानी का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया है।

जिसके कारण झोपड़ियों में रह रहे मजदूरों को सुरक्षित निकालने का काम शुरू कराया गया। हालात यह हैं कि सतलुज दरिया के किनारे दो दर्जन के करीब परिवार झुग्गियों में रहते हैं। रात भर बारिश से चारों ओर पानी भर गया। दरिया का पानी ओवरफ्लो हो गया। जिससे यह लोग बुरी तरह फंस गए।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

सूचना मिलने पर विधायक जगतार सिंह दयालपुरा मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किए गए। दयालपुरा ने कहा कि सतलुज दरिया का जलस्तर बढ़ने से दरिया के किनारे झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले प्रवासी मजदूर, जो सब्जियों की खेती करते हैं, फंसे हुए हैं। रेस्क्यू किया जा रहा है, जिसमें से कुछ परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अन्य परिवारों को भी बाहर निकाला जा रहा है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *