Holiday in School: बारिश के कारण पंजाब, दिल्ली और हरियाणा के स्कूल बंद, जाने कब खुलेंगे स्कूल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 434 शब्द|📅 09 Jul 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Holiday in School: लगातार तेज बारिश और बाढ़ की स्थिति बनने के बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों की सरकारों ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। भारी बारिश के कारण दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा और गजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में सिर्फ सोमवार की ही छुट्टी का एलान किया गया है। वहीं, गाजियाबाद में 10 जुलाई से 15 जुलाई तक की छुट्टी का एलान किया गया है। उधर, पंजाब सरकार ने तीन जिलों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। ये वे जिले हैं, जहां बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

पंजाब में खराब मौसम से मची तबाही के बीच पंजाब सरकार ने कई जिलों में स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि पंजाब सरकार ने बाढ़ के चलते मोहाली में भी स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे पहले नवांशहर व रोपड़ में स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी हुए थे।

आपको बता दें कि पंजाब में पिछले 2-3 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, जिसके चलते कई इलाकों में तो स्थिति बेकाबू हो गई है। बाढ़ग्रस्त इलाकों पर पंजाब सरकार पूरी तरह से नजर बनाकर चल रही है, वहीं कुछ एक जिले में बाढ़ से निपटने के लिए आर्मी को बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

बारिश को लेकर हो रही परेशानी को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार (10 जुलाई) को राजधानी के सभी स्कूलों की छुट्टी का एलान किया है। इसके साथ गुरुग्राम और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिला प्रशासन ने भी स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, ”दिल्ली में पिछले 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कल दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया जा रहा है।”

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने भी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 10 जुलाई को 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही गुरुग्राम जिला प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सभी सरकारी और निजी स्कूल (खेल स्कूल आदि सहित) को बंद रहने के निर्देश दिया है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *