Punjab News: सतलुज दरिया का बांध टूटा, पंजाब पुलिस एकेडमी में घुसा पानी, 100 से ज्यादा गाड़ियां जलमग्न, राहत कार्य जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Flood in Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 225 शब्द|📅 10 Jul 2023

डेली संवाद, फिल्लौर। Punjab News: पंजाब में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। सतलुज दरिया के आसपास के गांव खाली करवाए जा रहे हैं। ऐसे में बड़ी खबर सामने आ रही है। सतलुज दरिया के किनारे बने पंजाब पुलिस अकादमी में पानी घुस गया है। जहां 100 से ज्यादा गाड़ियां जलमग्न हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

सतलुज दरिया का मुख्य बांध टूटने से पानी का तेज बहाव पंजाब पुलिस अकादमी में दाखिल हो गया, जिसका हैरान करता वीडियो भी सामने आया है। अकादमी में ट्रेनिंग पर आए पुलिस कर्मचरियों की 100 से ज्यादा गाड़ियां पानी में डूब गई। आखिरकार सभी अधिकारियों ने मिलकर अपने वाहनों को निकालने के लिए मानव श्रृंखला बनाकर रस्सियों के सहारे अपनी डूबी हुई गाड़ियां बाहर निकालने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

पानी के तेज बहाव के आगे उनका जोर नहीं चला, वह मात्र 3-4 वाहन ही बाहर निकाल पाए। अधिकारी प्रशासन से कश्तियां मंगवाने का आग्रह करते रहे। हालांकि 10 बजे तक उन्हें अब तक प्रशासन से कोई सुविधा नहीं मिली। फिलहाल पंजाब पुलिस अकादमी अपने स्तर पर बचाव काम में जुट गई है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *