Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

Daily Samvad
3 Min Read
Uttarakhand-Weather-Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 11 Jul 2023

डेली संवाद, देहरादून। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कई इलाके में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। देहरादून में पिछले कई घंटों से झमाझम बारिश हो रही है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन भारी वर्षा का सिलसिला बना रह सकता है।

देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जनपदों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें होने के आसार हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने भारी वर्षा के कारण हरिद्वार व नैनीताल में नदियों के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

उप सचिव व ड्यूटी आफिरसर विवेक कुमार जैन की ओर से दोनों जिलाधिकारियों को उचित प्रबंधन करने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बाणगंगा (रायसी) हरिद्वार जो खतरे के निशान के ऊपर प्रदर्शित हो रही है और दोसनी (सोलानी नदी) रुड़की का भी चेतावनी स्तर से ऊपर प्रवाह हो रहा है।

इसके अलावा कोसी (बेतालघाट) नैनीताल चेतावनी स्तर से ऊपर प्रवाहित हो रही है। जिसे देखते हुए दोनों जिलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रत्येक स्तर पर तत्परता व सुरक्षा बनाए रखते हुए आवागमन में नियंत्रण रखें। किसी भी आपदा-दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्रवाई करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाए।

स्कूलों में अवकाश बढ़ाया

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर देहरादून जिलाधिकारी ने जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश को मंगलवार तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले सोमवार को ही शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। इस दायरे में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी रखा गया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जिलाधिकारी सोनिका के आदेश के मुताबिक आकाशीय बिजली चमकने व अत्यधिक भारी वर्षा का दौर जारी रहने के मद्देनजर शिक्षण संस्थान मंगलवार को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। आदेश का पालन कराने की जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी गई है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *