GST Council Meeting: सिनेमा हॉल में खाना-पीना हुआ सस्ता, ऑनलाइन गेमिंग-कैसीनो पर 28% GST

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 12 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। GST Council Meeting: मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में दिल्ली के विज्ञान भवन में जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक (GST Council Meeting) हुई। जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक के दौरान सिनेमाघरों में मिलने वाले खाने-पीने के सामान पर जीएसटी घटाने पर सहमति बनी है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इसके साथ ही ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो, घुड़दौड़ अब और महंगी हो जाएगी। इन पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही काउंसिल (GST काउंसिल) की बैठक में जीएसटी ट्रिब्यूनल के गठन को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा कोलकाता में जीएसटी ट्रिब्यूनल की दो बेंच बनाने पर भी सहमति बनी है।

बैठक में फिटमेंट पैनल की सभी सिफारिशों को स्वीकार कर लिया गया है। काउंसिल ने सिनेमा हॉल में खाने-पीने की चीजों पर लगने वाले जीएसटी में बड़ी कटौती की है। अब सिनेमाघरों में खाने-पीने की चीजों पर सिर्फ 5 फीसदी जीएसटी लगेगा, इससे पहले पहले यह 18% जीएसटी था।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि परिषद ने कैंसर की दवा डायनटुक्सिमैब और दुर्लभ बीमारियों में इस्तेमाल होने वाले विशेष चिकित्सीय खाद्य उत्पाद (एफएसएमपी) के आयात पर जीएसटी से राहत देने का भी फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए जीएसटी कानून में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *