Punjab News: हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कामकाज को सुचारू बनाने और कुशल सेवा प्रदान करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ (Harbhajan Singh ETO) ने आज यहां PSPCL के तकनीकी ऑडिट और निरीक्षण विंग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

बैठक का उद्देश्य विंग की रिपोर्टों की समीक्षा करना और इसकी कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करना था। इस दौरान, बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने विभाग द्वारा किए गए निरीक्षणों के आंकड़ों की बारीकी से समीक्षा की और उनकी गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

ढिलाई या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

बिजली मंत्री ने सख्त गुणवत्ता नियंत्रण के महत्व पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को निजी विक्रेताओं से डिलीवरी स्वीकार करने से पहले ट्रांसफार्मरों और अन्य सामग्रियों की जांच के दौरान पूरी सतर्कता इस्तेमाल के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के मानकों पर किसी भी प्रकार की ढिलाई या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खुली और जानकारीपूर्ण बातचीत की

रिपोर्टों की समीक्षा करने के अलावा, बिजली मंत्री ने क्षेत्र में मौजूद चुनौतियों को समझने के लिए अधिकारियों के साथ खुली और जानकारीपूर्ण बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह बातचीत उन्हें संचालन की जटिलताओं को समझने और सुधार के लिए क्षेत्रों की पहचान करने में और अधिक सक्षम बनाएगी।

हितों को प्राथमिकता देने के महत्व पर जोर दिया

बैठक के दौरान, मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने अधिकारियों को पी.एस.पी.सी.एल के हितों को प्राथमिकता देने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को कॉरपोरेशन के सर्वोत्तम हितों में काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *