UP News: यात्रा में सुविधा के साथ अब सुकून का भी ध्यान रखेगा परिवहन निगम

Daily Samvad
3 Min Read
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 389 शब्द|📅 12 Jul 2023

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसों में सफर करने वाले यात्री अब न सिर्फ सुविधाजनक यात्रा का लाभ उठाएंगे, बल्कि चालक और परिचालकों के अच्छे व्यवहार से भी उन्हें चैन की यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा।

यह बदलाव योगी सरकार के परिवहन निगम की छवि को सुधारने के तहत लिए गए निर्णय के चलते जल्द ही यात्रियों को देखने को मिलेगा। परिवहन निगम की समीक्षा बैठक में भी छवि को बेहतर बनाने एवं यात्रियों के साथ अच्छे व्यवहार के लिए कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

सुखद होगा यात्रियों का अनुभव

मंगलवार को प्रमुख सचिव (परिवहन) एवं अध्यक्ष एल वेंकटेश्वर लू, एमडी मासूम अली सरवर, एएमडी अन्नपूर्णा गर्ग एवं यूपीएसआरटीसी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त क्षेत्रों के क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ संचालन तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक में सबसे ज्यादा महत्व विभाग की छवि सुधारने को लेकर रहा।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

कहा गया कि परिवहन निगम की अच्छी छवि बनाने के लिए कार्य करें। 15 लाख यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम राज्य सरकार के सबसे बड़े विभागों की श्रेणी में आता है। यात्री हमारे ग्राहक है उनके साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए। चालकों-परिचालकों को व्यवहार के संबंध में परामर्श दिया जाए, ताकि यात्रियों के अनुभव को सुखद बनाया जा सके।

बिना टिकट यात्रा मामलों में लाई जाए कमी

बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधको को अपने कर्त्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से करना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। कहा गया कि बसों का समयबद्ध संचालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे की निगम की स्वच्छ छवि बनें। चालक-परिचालक का स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से कराना सुनिश्चत करें।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

बिना टिकट यात्रियों के प्रकरणों में कमी लाने के लिए कठोर कार्यवाही करें। डीजल चोरी के प्रकरणों में सख्त एवं कठोर कार्यवाही की जाए। चालक-परिचालक का त्रैमासिक आवंटन नियमित रूप से बनाया जाए। इसके साथ ही, आरएम, एसएम एवं एआरएम से अपेक्षा की गई है कि वे स्वयं भी बसों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *