DIPS News: डिप्स स्कूल कपूरथला में विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण कर लिया संकल्प

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 435 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, कपूरथला। DIPS News: डिप्स संस्थान के प्रबंधन के मार्गदर्शन में, आज डिप्स स्कूल कपूरथला की प्रिंसिपल रुपिंदर कौर की अगवाई में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रुबानपुर के सरपंच सुलखन सिंह, निज़ामपुर के सरपंच सुरिंदर सिंह, बादशाहपुर के सरपंच दयाल सिंह और गांवों के पंच सदस्यों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना था। जिसके तत्वाधान में स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया और लोगों को बढ़ते प्रदूषण एवं घटते पेड़ के प्रति जागरूक किया। स्कूल के छात्र छात्राओं ने एक -एक पौधे लगाकर उसको पुष्पित व पल्लवित करने का संकल्प लिया।

पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया

सभी ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर गांवों के सरपंचों ने कहा कि, “पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। ये न केवल हमें स्वच्छ वायु और पर्यावरण प्रदान करते हैं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं। हमें ऐसे अभियानों में उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए।”

पौधों को पल्लवित करने का संकल्प लिया

डिप्स स्कूल कपूरथला की प्रिंसिपल रुपिंदर कौर ने बच्चों के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्कूल के बच्चों ने लगाए हुए पौधों को पल्लवित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने वृक्षों की रक्षा एवं उनके रख रखाव पर जोर देते हुए कहा कि आज वृक्ष तो कई लोग लगाते हैं किन्तु अफ़सोस यह है कि वे बिना किसी संरक्षण के अभाव में सूख जाते हैं। अतः आज आवश्यकता है वृक्षों के रख रखाव की।

कम से कम एक वृक्ष लगाने का संकल्प करना चाहिए

उन्होंने बच्चों को वृक्ष व् संरक्षण के लिए प्रेरित भी किया। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने प्रदूषित पर्यावरण के खतरों से आगाह करते हुए वृक्षारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्राओं को कम से कम एक वृक्ष लगाने का संकल्प करना चाहिए।

वृक्षारोपण द्वारा ही प्रदूषित पर्यावरण से समाज को बचाया जा सकता

उन्होंने यह भी कहा कि वृक्षारोपण द्वारा ही प्रदूषित पर्यावरण से समाज को बचाया जा सकता है। आज लोग अपने भौतिक सुख एवं अल्प लाभ के लिए वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं जिसके भयावह परिणाम हम सबको देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने अपील की कि हमें अगली पीढ़ी को स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

DIPS News: डिप्स स्कूल कपूरथला में विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण कर लिया संकल्प

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *