IKGPTU: आई.के.जी पी.टी.यू में 10 दिवसीय एन.सी.सी कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप की शुरूआत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 359 शब्द|📅 13 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर। IKGPTU: आई.के.गुजराल पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी (IKGPTU) में 10 दिवसीय एन.सी.सी (नेशनल कैडेट कॉर्प्स) के कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप ((सी.ए.टी.सी) की शुरूआत हुई है। यह कैम्प यूनिवर्सिटी में 19 जुलाई तक चलेगा। इसका आयोजन 21 पंजाब बटालियन एन.सी.सी कपूरथला की तरफ से किया गया है।

IKGPTU: आई.के.जी पी.टी.यू में 10 दिवसीय एन.सी.सी कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप की शुरूआत

यूनिवर्सिटी के तरफ से डिपार्टमेंट आफ स्टूडेंट वेलफेयर अपने एन.सी.सी विंग के तहत इस कैम्प की मेजबानी कर रहा है। यूनिवर्सिटी के कुलपति डा.सुशील मित्तल ने इस कैंप को स्टूडेंट्स के लिए बेहतर अवसर बताते हुए यूनिवर्सिटी कैडेट्स गर्व से इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने 21 पंजाब बटालियन एन.सी.सी कपूरथला को इस आयोजन के लिए यूनिवर्सिटी के चुनाव के लिए धन्यवाद किया है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

रजिस्ट्रार डा.एस.के मिश्रा ने कहा कि कैंप में भाग लेने आ रहे सभी कैडेट्स देश प्रेम एवं हौंसले की मिसाल हैं। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विशाल ओपल ने कहा कि एन.सी.सी राष्ट्रीय स्तर की अपनी तरह की एक अनूठी संस्था है, जो समग्र युवा सशक्तिकरण एवं राष्ट्रीय एकता को समर्पित है। उन्होंने बताया कि विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 400 से अधिक कैडेट्स इस कैंप में भाग ले रहे हैं। उनमें ऐसे कैंप के जरिये नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ाई जाती है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

सभी कैडेट्स को यहाँ फ्रंट लाइनर बनने के लिए प्रशिक्षित दिया जाएगा। इसके इलावा कैडेट्स को मानचित्र पढ़ना, हथियार प्रशिक्षण एवं ड्रिल जैसे विषय भी सिखाए जाएंगे। कैडेटों के शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए इन 10 दिनों के दौरान उन्हें फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केट बॉल एवं एथलेटिक्स जैसी कई तरह की खेल प्रतियोगिताओं से भी जोड़ा जाएगा, ताकि उनका शारीरिक स्टेमिना भी बढ़ाया जा सके।

कर्नल विशाल ओपल ने यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सुशील मित्तल एवं सभी का मेजबानी के लिए एवं जरूरत का बुनियादी ढांचा व सुविधाएं यूनिवर्सिटी परिसर में मुहैया करवाने के लिए विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। यूनिवर्सिटी कोऑर्डिनेटर डा. चंद्रप्रकाश एवं टीम मेंबर सहायक प्रोफेसर नवीन शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *