Punjab News: जंगी विधवाओं और जेसीओज के परिवारों को दी जाएगी मुफ्त कौशल और व्यावसायिक प्रशिक्षण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आद्योगिक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार उम्मीदवारों को कुशल बनाने और रोजगार के उपलब्ध अवसरों के मुताबिक उनकी योग्यता में सुधार करने के लिए पंजाब कौशल विकास मिशन (PSDM) ने भारतीय सेना (Indian Army) की पैंथर इन्फैंट्री डिवीजन, अमृतसर के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जिसका उद्देश्य अमृतसर में रह रही वीर नारियों, रक्षा कर्मियों, सेवा कर रहे और सेवानिवृत्त जेसीओज के परिवारों, जंगी विधवाओं और सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को मुफ्त कौशल और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। आज यहां पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा की मौजूदगी में इस समझौते पर पीएसडीएम की मिशन डायरेक्टर आईएएस अमृत सिंह और कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मिलन पांडे द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

कुशल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा

इस साझेदारी के लिए पी एस डी एम की सराहना करते हुए अमन अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण के तहत सेवा कर रहे और सेवानिवृत्त सैनिक जवानों के कुल 240 आश्रितों को भारतीय सेना की पैंथर इन्फैंट्री डिवीजन, अमृतसर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब कौशल विकास मिशन राज्य के युवाओं को उद्योगिक क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुसार कुशल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

दिशा में एक बड़ा कदम

मिशन द्वारा सेवा कर रहे और सेवानिवृत्त सैनिकों के आश्रितों की सहायता के लिए भारतीय सेना के साथ की गई यह साझेदारी इस दिशा में एक बड़ा कदम है। पीएसडीएम के डायरेक्टर ने बताया कि संकल्प योजना के तहत दी जाने वाला यह प्रशिक्षण ब्यूटी थेरेपिस्ट, डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर, सेल्फ-एम्प्लॉइड टेलर और चाइल्ड केयर टेकर (नॉन-क्लिनिकल) जैसे कोर्स पर केंद्रित होगा।

Punjab News: जंगी विधवाओं और जेसीओज के परिवारों को दी जाएगी मुफ्त कौशल और व्यावसायिक प्रशिक्षण

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *