Flood In Punjab: मनाली में लापता PRTC की बस के कंडक्टर जगसीर सिंह की मिली लाश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 215 शब्द|📅 14 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Flood In Punjab: मनाली में लापता हुए पीआरटीसी (PRTC) बस कंडक्टर जगसीर सिंह का शव भी मिल गया है। जानकारी के मुताबिक शव कुल्लू से बरामद हुआ है। इससे पहले, संगरूर जिले के रहने वाले बस चालक सतगुर सिंह का शव बरामद किया गया था।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते यात्रियों को मनाली ले जा रही पीआरटीसी लापता हो गई थी। जानकारी मिली थी कि ये बस ब्यास नदी में बह गई है। उनकी तलाश के लिए पटियाला से पीआरटीसी अधिकारियों की एक टीम भेजी गई। टीम को कल बस ड्राइवर का शव तो मिल गया लेकिन कंडक्टर के बारे में कुछ पता नहीं चल सका।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

वहीं अब कंडक्टर का शव भी मिल गया है। पीआरटीसी के पटियाला स्थित मुख्य कार्यालय से प्राप्त विवरण के अनुसार, चंडीगढ़ डिपो से 8 जुलाई की सुबह यात्रियों को लेकर मनाली जा रही यह बस (नंबर पीबी 65 बीबी 4894) रोजाना की तरह शाम को वहां पार्किंग में खड़ी की गई थी। इसी दौरान ड्राइवर और कंडक्टर बस के साथ ही गिर गए।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *