Jalandhar News: जालंधर में थाना-7 के SHO की एक्सपायर्ड लाइसेंस वाले Globe Trotters पर फुल कृपा, DC के आदेश की भी पुलिस नहीं करती परवाह

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 535 शब्द|📅 14 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में बिना लाइसेंस के ही ट्रैवल एजैंट और इमीग्रेशन का धंधा फलफूल रहा है। इससे जहां भोलेभाले लोग ठगे जा रहे हैं, वहीं जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी ट्रैवल एजैंटों के साथ मिलकर मोटी कमाई कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान भले ही सख्ती करने का दावा करते हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर पुलिस के सांठगांठ से ठगी का धंधा बदस्तूर जारी है।

जालंधर के पुलिस थाना-7 के अधीन पड़ते इलाके इस समय ठगी का नया केंद्र बन गया है। अब खत्म हो चुके लाइसेंस पर Globel Trotters नाम से ट्रैवल एजैंट काम कर रहा है। जबकि बिना लाइसेंस और एक्सपायर लाइसेंस पर कोई काम नहीं कर सकता है। खुद डीसी विशेष सारंगल ने इस तरह की हिदायत पुलिस को दे रखी है। बावजूद थाना-7 की पुलिस कोई कार्ऱवाई नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले छोटी बारादरी से दो ट्रैवल एजैंट करोड़ों रुपए की ठगी करके भाग चुके हैं। इसकी शिकायतें थाना-7 के एसएचओ से की गई थी, लेकिन एसएचओ ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे कई लोगों से करोड़ों रुपए ठग कर ट्रैवल एजैंट भाग गया है। एसे में थाना-7 की पुलिस की भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध लगती है।

Jalandhar News: जालंधर में थाना-7 के SHO की एक्सपायर्ड लाइसेंस वाले Globe Trotters पर फुल कृपा, DC के आदेश की भी पुलिस नहीं करती परवाह
डीसी दफ्तर द्वारा जारी की गई ट्रैवल एजैंटों की लिस्ट में Globe Trotters का लाइसेंस एक्सपायर बताया गया है

अब थाना-7 में ही पड़ते डिफैंस कालोनी के पास Globe Trotters पता – 285, 1st Floor, Defence Colony, Garha Road, Near Railway Crossing, Jalandhar में एक्सपायर हो चुके लाइसेंस पर शाहकोट का एजैंट जसकिरणजीत सिंह लोगों को विदेश भेजने की दुकानदारी चला रहा है।

Jalandhar News: जालंधर में थाना-7 के SHO की एक्सपायर्ड लाइसेंस वाले Globe Trotters पर फुल कृपा, DC के आदेश की भी पुलिस नहीं करती परवाह
फेसबुक पेज पर Globe Trotters द्वारा की गई पोस्ट

दो दिन पहले Globe Trotters के दफ्तर के बाहर कुछ लोगों ने हंगमा किया था। Globe Trotters ने अपने फेसबुक पेज पर दावा किया है कि वह Tourist Visa, Study Visa, Open Work Permit दिलवा कर लोगों को विदेश भेजता है। यही नहीं उसके फेसबुक पेज पर तमाम ऐसे एड हैं, जिससे लोग प्रभावित होकर यहां पहुंच जाते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इस संबंध में जब डेली संवाद के पत्रकार ने Globe Trotters के दफ्तर के मोबाइल नंबर +91 86997 86997 पर फोन किया तो, वहां से कंचन नामक युवती ने फोन रिसीव किया। उसने कनाडा का वीजा 10 से 15 लाख रुपए में लगवाने का दावा किया है। साथ ही यह भी कहा कि उनका लाइसेंस एक्सपायर है, लेकिन उन्हें कई सालों का एक्सपीरिंयस है।

Jalandhar News: जालंधर में थाना-7 के SHO की एक्सपायर्ड लाइसेंस वाले Globe Trotters पर फुल कृपा, DC के आदेश की भी पुलिस नहीं करती परवाह
जालंधर के डीसी विशेष सारंगल

इस संबंध में जब थाना-7 के एसएचओ से बात करनी चाही, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। उधर, डीसी विशेष सारंगल ने साफ कहा है कि बिना लाइसेंस या एक्सपायर लाइसेंस पर कोई भी ट्रैवल एजैंट दफ्तर नहीं खोल सकता है। अगर ऐसे में दफ्तर खोल कर विदेश भेजने का काम किया जाता है तो संबंधित ट्रैवल एजैंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इसकेलिए उन्होंने पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी भी लिख चुके हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *