Flood News: डूब रही है दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट-लाल किला तक पहुंचा बाढ़ का पानी, स्कूल-कॉलेज बंद

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Flood News: हरियाणा सरकार द्वारा हथिनीकुंड बैराज से यमुना में लगातार पानी छोड़े जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी की अधिकांश सड़कें नदियों में बदल गईं और पानी लोगों के घरों, श्मशान घाटों और अन्य स्थानों में घुस गया। आलम ये है कि बाढ़ का पानी सुप्रीम कोर्ट और लाल किले तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उत्तर में आउटर रिंग रोड से दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के निचले इलाकों में पानी घुस गया। यह घोषणा की गई है कि बाढ़ के कारण दिल्ली के सभी शैक्षणिक संस्थान 16 जुलाई तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही निजी संस्थानों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही यमुना का पानी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के करीब तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

जानकारी के मुताबिक सचिवालय सहित दिल्ली के महत्वपूर्ण इलाकों में भी पानी घुस गया, जहां मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों के कार्यालय स्थित हैं। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में कश्मीरी गेट, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल कश्मीरी गेट (आईएसबीटी), यमुना बाजार, निगम बोध घाट, रिंग रोड का यमुना बैंक क्षेत्र, लाल किला, आईटीओ, भैरों सिंह मार्ग, ओखला, कालिंदी कुंज, मयूर विहार में शामिल हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

Nooran Sisters Live| नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली... अली ... पर सब को झुमाया। Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar