Senco Gold share price: सेनको गोल्ड के शेयरों की धमाकेदार एंट्री, 36 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 14 Jul 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Senco Gold share price: सेनको गोल्ड (Senco Gold Share) के शेयरों की आज धमाकेदार लिस्टिंग हुई है और आईपीओ में शेयर लेने वालों को जबरदस्त लिस्टिंग गेन मिला है। सेनको गोल्ड के शेयर आज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो गए हैं। बीएसई पर सेनको गोल्ड डायमंड्स के शेयर 431 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं जो कि 36 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्टिंग दिखाता है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसके मुताबिक सेनको गोल्ड के आईपीओ में मिले शेयरों पर निवेशकों को 114 रुपये प्रति शेयर का फायदा हुआ है। एनएसई पर सेनको गोल्ड डायमंड्स के शेयरों की लिस्टिंग 430 रुपये पर हुई है और आईपीओ में इसके शेयरों का प्राइस बैंड 317 रुपये प्रति शेयर पर रखा गया था। इस तरह देखा जाए तो सेनको गोल्ड डायमंड्स के शेयरों की लिस्टिंग से निवेशकों को हर शेयर पर 113 रुपये का फायदा मिला है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

सेनको गोल्ड के ग्रे मार्केट प्राइस देखने पर माना जा रहा था कि आईपीओ 35 से 40 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है और ऐसा ही हुआ। सेनको गोल्ड के आईपीओ को निवेशकों की तरफ से शानदार रेस्पांस देखने को मिला था। सेनको गोल्ड का आईपीओ कुल 73.35 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं कंपनी ने आईपीओ के जरिए बाजार से 405 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *