Punjab News: मनाली में लापता हुए बस कंडक्टर व ड्राइवर के परिवार वालों के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 15 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: हिमाचल प्रदेश के मनाली में बाढ़ में बहे पीआरसीटी बस के ड्राइवर सतगुर सिंह के बाद शुक्रवार को कंडक्टर जगसीर सिंह का शव भी कुल्लू से बरामद कर लिया गया है। पीआरटीसी कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों ने अपने वारिसों को मुआवजा दिलाने के लिए शव को बस स्टेशन के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

पंजाब सरकार ने पीआरटीसी के ड्राइवरों और कंडक्टरों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया है। पीआरटीसी कर्मचारियों ने आज यहां नए सिटी बस स्टैंड से सटी सड़क को अवरुद्ध कर दिया और ड्राइवर सतगुर सिंह और कंडक्टर जगसीर सिंह के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

देर शाम जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर उनकी समस्या का समाधान निकाला। पटियाला के एसडीएम चरणजीत सिंह ने कहा, “राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि ड्राइवर और कंडक्टर के परिवारों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा और परिवार के एक सदस्य को आउटसोर्स आधार पर नौकरी दी जाएगी।”

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते यात्रियों को मनाली ले जा रही पीआरटीसी रहस्यमयी हालत में लापता हो गई थी। ये बस ब्यास नदी में बह गई। पीआरटीसी के पटियाला स्थित मुख्य कार्यालय से प्राप्त विवरण के अनुसार, चंडीगढ़ डिपो से 8 जुलाई की सुबह यात्रियों को लेकर मनाली जा रही यह बस (नंबर PB 65 BB 4894) रोजाना की तरह शाम को वहां पार्किंग में खड़ी की गई थी। इसी दौरान ड्राइवर और कंडक्टर बस में बह गए।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *