Flood in Punjab: पंजाब में बाढ़ से आफत, नैशनल हाईवे टूटा, ट्रैफिक बंद, 80 से ज्यादा गांव खाली करवाए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 15 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Flood in Punjab: पंजाब में बाढ़ से आफत जारी है। आज मानसा के अंतर्गत आते सरदूलगढ़ के चांदपुरा में 30 फीट घग्गर का किनारा टूट गया। जिस कारण आसपास के इलाकों में तेजी से पानी भर गया है। लेकिन यह हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लोग खुद मिट्‌टी की बोरियां रख स्थिति को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

बांध टूटने के बाद स्थिति काबू में नहीं आ रही। अब यह दरार 80 फीट तक पहुंच गई है। जिसके चलते मानसा व आसपास के इलाकों में शाम तक दिक्कतें बढ़ सकती हैं। लोगों को गांव खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए भी कह दिया गया है। वहीं फिरोजपुर में सतलुज के तेज बहाव में एक युवक लोगों की आंखों के सामने बह गया। सभी उसकी वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया।

वहीं बीते दो दिनों से पानी आने के कारण बंद किया गया संगरूर-दिल्ली नेशनल हाईवे-55 टूट गया। वहीं देर रात सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने अपने वर्करों के साथ गांव भरोआणा के समीप से धुस्सी बांध को तोड़ दिया। संगरूर के सलेमगढ़ एरिया के लोगों ने सरकारी मदद ना पहुंचने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

संगरूर के सलेमगढ़ से एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें आरोप लगाए गए हैं कि रात बाढ़ में फंसे एक परिवार को निकालने के लिए विभिन्न सीनियर अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया तो किसी ने मदद से मना कर दिया। अंत में DSP के सहयोग के साथ परिवार को बचाया गया है। यह वही जगह है, जहां सीएम भगवंत मान बीते दिनों दौरा करके गए।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *